फिल्म ‘यह तो टू मच हो गया’ ट्रेलर लॉन्च
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता और र्निमाता के रुप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे अरबाज़ खान की अपकमिंग मूवी “यह तो टू मच हो गया” का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च हो गया. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी. अरबाज़ खान ने फिल्म के डारेक्टर अनवर खान की तारिफें भी की उन्होने कहा कि अनवर का फिल्म के प्रति समझने का नजरिया काफी बेहतर हैं. जिसकी वजह से मुझे अनवर के साथ फिल्म करनी ही थी.इसी बीच अरबाज ने फिल्म के प्रोड्सर अली की तारिफ भी की आपको बता दे इस फिल्म में अभिनेत्री ग्रोना के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। अरबाज़ खान ने फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं और फिल्म से अरबाज खान को काफी उम्मीदे हैं.यह फिल्म एक कॉमेडी और ड्रामा फिल्म हैं जिसमें थोड़ा रोमांस का तड़का भी देखा जाएगा. फिल्म “यह तो टू मच हो गया” 2 सितंबर 2016 को बड़े पर्दे पर उतरेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।