राखी सावंत की अपकमिंग फिल्म “एक कहानी जूली की”
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘एक कहानी जूली की’ अधिकतर शूटिंग पूरी हो चुकी हैं हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया हैं। फिल्म के ट्रेलर को देख कर यह ही लग रहा हैं कि ये एक थ्रिलर फिल्म हैं जिसके डायरेक्टर अजिज़ जी और प्रोड्यूसर चेतना शर्मा हैं. इस फिल्म की मुख्य भूमिका में अभिनेत्री और आइटम डांसर राखी सावंत हैं जिसमें वो एक साइको का रोल निभाती नज़र आएगीं. इसके आलावा अभिनेत्री सानिया पन्नू इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यु करने जा रही हैं इससे पहले वो पॉलीवुड यानी पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अभिनेता अमित मेहरा, जिम्मी शर्मा, अवध शर्मा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएगें। इसी बीच फिल्म के स्टार कास्ट ने फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी एक इंटरव्यु के दौरान दी हैं. यह फिल्म 9 सितंबर 2016 को रिलीज़ होने जा रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।