(Mumbai, Mumbai)
फिल्म ‘गैंग्स ऑफ शेरअली’ का पोस्टर मुबंई में लॉन्च किया गया। जहां फिल्म के सभी सितारें और निर्देशक मौजूद रहे। अभिनेता रिषभ चौहान इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है। पोस्टर में रिषभ एंग्री यंग मैन के लुक में नज़र आ रहे है। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो परिस्थियों में फंस कर एक गैंगस्टर बन जाता है। फिल्म में अभिनेता रिषभ चौहान के अलावा कॉमेडियन सिद्धार्थ भी मुख्य भूमिका में है। पोस्टर रिलीज़ के मौक़े पर फिल्म के निर्देशक रूपेश राय ने कहा कि इस फिल्म की कहानी गैंग ऑफ वासेपुर से बिल्कुल अलग है। फिल्म के एक्टर रिषभ ने फिल्म मिलने पर खुशी ज़ाहिर की और साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अपना आर्दश बताते हुए उनके साथ काम करने की इच्छा भी जतायी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।