नरगिस फाखरी से छह लाख रूपये की ठगी
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने आरोप लगाया है कि अमेरिका में उनके क्रेडिट कार्ड का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर करीब छह लाख रूपये का चूना लगाया गया है. अभिनेत्री ने इस बारे में सोमवार देर रात जुहू थाने में FIR दर्ज कराई. जुहू थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका में अभिनेत्री के क्रेडिट कार्ड से करीब 14 ट्रांजैक्शन के जरिए छह लाख रूपये से ज्यादा का चूना लगाया गया.
जिस समय यह घटना हुई उस समय फाखरी मुंबई में थीं. अधिकारी ने बताया कि कार्ड का इस्तेमाल धन निकालने में किया गया न कि खरीदारी जैसे दूसरे कामों में. उन्होंने कहा कि फर्जी ट्रांजैक्शन को लेकर संबंधित बैंक के ब्यौरे की प्रतीक्षा है. उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चार घंटे से ज्यादा समय तक ट्रांजैक्शन जारी रहने के बावजूद बैंक ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।