फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में दिखेगी नवलगढ़ की हवेलियो की खूबसूरती
(India)
झुंझुनूं में मंडावा के बाद अब नवलगढ़ भी बड़े पर्दे पर नजर आएगा। आज फिल्मकार करण जौहर की रिलीज हुई फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में नवलगढ़ की हवेलियो की खूबसूरती नजर आएगी। हालांकि इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पहेली का नवलगढ़ गवाह रह चुका है। नवलगढ़ के युवा इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जो आज पूरा हो गया है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के होने के कारण विवाद हो गया था। इस फिल्म के हिट गाने चन्ना मेरेया में नवलगढ़ की मोर हवेली की खूबसूरती देखने को मिलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।