बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने इस साल अपने 52वें बर्थडे पर हर साल की प्रेस कॉन्फ्रेस न रखकर अपने खास तरीके से जश्न मनाया। जश्न परिवार और दोस्तों के साथ मनाने का फैसला लिया। अपनी आने वाली फिल्म ‘द रिंग’ का ऐम्स्टरडैम और प्राग शेड्यूल पूरा करने के बाद शाहरुख बर्थडे का जश्न मनाने अलीबाग पहुंचे। शाहरुख जन्मदिन के जश्न में उनके करीबी दोस्त और परिवार साथ था। शाहरुख की बर्थडे पार्टी में करण जौहर, रणबीर कपूर, इम्तियाज अली, जोया अख्तर, अयान मुखर्जी, संजय कपूर और चंकी पांडे पहुंचे थे। बर्थे पार्टी के दौरान जोया ने कई फोटो क्लिक कीं और शेयर भी कीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।