रियल लाइफ पार्टनर ग्रोवर के साथ फिल्म करेंगी बिपाशा
(India)

बॉलीवुड के न्यू मैरिड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही साथ फिल्म में नजर आ सकते हैं। निर्देशक भूषण पटेल ने करण को फिल्म के लिए साइन किया है। करण और भूषण पटेल काफी समय से इस फिल्म की कहानी के बारे में चर्चा कर रहे थे। हाल ही में दोनों ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर मुहर लगाई। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए बिपाशा को भी रोल ऑफर किया गया है। यदि ऐसा होता है, तो लंबे वक्त बाद दोनों रियल लाइफ पार्टनर सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिख सकते हैं। भूषण पटेल का कहना है कि अभी बिपाशा से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है। भूषण पटेल इसके पहले दोनों को लेकर फिल्म ‘अलोन’ बना चुके हैं। करम बिपाशा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी एक दूसरे को प्यार जताते रहते हैं। बिपाशा ने करीब तीन दिन पहले ही एक क्यूट वीडियो शेयर किया था. टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले करण ने अपनी को-स्टार बिपाशा बसु को डेट करने के बाद 30 अप्रेल 2016 को उनसे शादी की थी। बिपाशा बसु बीते कुछ समय पर टीवी पर भी नजर आ चुकी हैं। दोनों को टीवी पर भी साथ आने का ऑफर मिला है। एक सीरियल के एपिसोड के लिए यह दोनों सितारे पॉपुलर टीवी शो में नजर भी आए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।