15 साल की उम्र में फिल्मों में आ गई थीं जयललिता
(India)
जयललिता का जीवन शुरु से ही संघर्षपूर्ण था। पिता की मौत के बाद जयललिता मां वेदवल्ली ने तमिल सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया और अपना नाम बदल कर संध्या रख लिया। जयललिता ने अपनी पढ़ाई नाना-नानी के पास रहकर बंगलुरू के बिशप कॉटन स्कूल से की। मां के कहने पर उन्होंने 15 वर्ष की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया। यह 15 साल की लड़की आगे चलकर एक सुप्रसिद्ध तमिल एक्ट्रेस बनीं। हालांकि एक विद्यार्थी के तौर पर भी पढ़ाई में उनकी काफी रुचि रही। जयललिता ने एम जी रामचंद्रन के साथ 28 फिल्मों में काम किया। एमजीआर तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थे और भारतीय राजनीति के सम्मानित नेताओं में थे। जयललिता स्कूल के दिनों में क्रिकेटर नारी कॉन्ट्रैक्टर और बॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर की दीवानी हुआ करतीं थी। नारी कॉन्ट्रैक्टर को देखने के लिए वे अक्सर टेस्ट मैच देखने जाया करतीं थी और शम्मी कपूर की फिल्म ‘जंगली’ उनकी ऑल टाइम फेवरिट फिल्म है। उन्होंने दक्षिण भारत में उस दौर के लगभग सभी सुपरस्टारों, मसलन, शिवाजी गणेशन, जयशंकर, राज कुमार, एनटीआर यानी एन टी रामाराव और एम जी रामचंद्रन यानी एमजीआर के साथ काम किया। 15 साल की उम्र में से जया ने फिल्मों में अभिनय शुरू कर दिया। वे तमिल, तेलुगू, कन्नड की फिल्मों के अलावा एक हिंदी फिल्म (इज्जत) में भी काम किया है। 1965 से 1972 के दौर में उन्होंने अधिकतर फिल्में एमजी रामचंद्रन के साथ की। जयललिता ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडगम की महासचिव हैं। उनके समर्थक उन्हें अम्मा और पुरातची तलाईवी (क्रांतिकारी नेता) कहकर बुलाते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।