बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर आज कल अपनी लव लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। उन्हें कई बार ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा के साथ देखा गया है। फिर चाहे कोई पार्टी हो या सोनम का उनके साथ हॉलीडे एंजॉय करना, दोनों साथ में खूब समय बिता रहे हैं। लेकिन लगता है कि दोनों अब अपने रिलेशन को लेकर एक स्टेंप और आगे बढ़ना चाहते हैं। जी हां, हाल ही में आई मीडिया खबरों के मुताबिक सोनम अगले साल आनंद के साथ शादी कर सकती हैं। हालांकि सोनम से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इन खबरों को गलत बताया। सोनम ने कहा, श्आर यू मैड?..मेरी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखा जाए। सोनम की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो जल्द ही वह श्वीरे दी वेडिंगश् में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ स्वरा भास्कर और करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।