बॉलीवुड अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे का कारण खराब तबीयत को बताया जा रहा है। फिल्म मृगया के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार जीत चुके मिथुन चक्रवर्ती लम्बे समय से बीमार चल रहे हैं। बीमारी के कारण वे लगातार राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे। कुछ दिन पहले उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा देने का संकेत दिया था। पार्टी को इस आशय का पत्र भी लिखा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।