ब्रिटिश पॉप गायक जॉर्ज माइकल का निधन
(India)
जाने माने ब्रिटिश पॉप गायक और दो बार ग्रैमी अवार्ड विजेता जॉर्ज माइकल का निधन इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर स्थित उनके घर में हो गया। वह 53 वर्ष के थे। जॉर्ज के प्रचारक ने एक बयान में कहा श् हमें इस बात की पुष्टि करने में काफी दुख हो रही कि हमारे प्यारे बेटे, भाई और दोस्त जॉर्ज माइकल का कल क्रिसमस के दिन निधन हो गया।श् बयान में कहा गया श् उनका परिवार चाहता है कि इस मुश्किल और भावनात्मक समय पर उनकी गोपनीयता का सम्मान किया जाये।श् 25 जून 1963 को जन्में जॉर्ज माइकल का असली नाम जॉर्जियोस किरियाकोस पनाईओटोऊ था। 1980 के दशक में जॉर्ज ने अपने स्कूल के दोस्त एंड्रयू रिजेले के साथ मिलकर ‘व्हाम’ बैंड का गठन किया। ‘व्हाम’के एकल (सिंगल एल्बल) श्केयरलेस व्हिस्परश् को दुनिया भर में लोगों ने पसंद किया। इस एलबम की दुनिया भर में तकरीबन 60 लाख प्रतियां बेची गयी है। हालांकि दोनों की जोडी ज्यादा समय तक नहीं चली और जॉर्ज अकेले गायन और गीतकार के रूप में काम करते रहे। रिजेले से अलग होने के बाद 1987 में निकले उनके एकल एल्बम श्फेथश् की दुनिया भर में दो करोड़ से भी ज्यादा प्रतियां बेचीं गयी और इस एल्बम ने अमेरिका में कई रिकॉर्ड बनाये। 2004 में रेडियो अकादमी ने जॉर्ज माइकल को 1984-2004 तक की अवधि के दौरान ब्रिटिश रेडियो पर सवार्धिक बजाये जाने वाले कलाकार का दर्जा दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।