रितिक ने बर्थडे पर अपने बेटों और पूर्व पत्नी के साथ किया डिनर
(India)
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ने अपना 43वां बर्थडे बेटों रिहान-रिदान और पूर्व पत्नी सुजैन के साथ मनाया। रितिक अपनी फैमिली के साथ डिनर पर गए। फैमिली के साथ डिनर पर जाते हुए रितिक की तस्वीरें बॉलीवुड फैन पेज पर शेयर की गई हैं। पहली फोटो में रितिक और सुजैन साथ में चलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में रिहान और रिदान कार से उतरते दिख रहे हैं। रितिक-सुजैन अपने बेटो के साथ हाल ही में दुबई से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। तलाक के बाद भी दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ लगातार साथ में देखे गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।