तमिलनाडु में सांडों का खेल ‘जल्लीकट्टू’ का विवाद गर्माता जा रहा है। आज जल्लीकट्टू को लेकर तमिलनाडु में कई संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। इस बंद को विपक्ष का भी समर्थन मिला है। ‘जल्लीकट्टू’ के समर्थन में फिल्मी सितारें भी उतर आए हैं। कमल हासन, रजनीकांत तो पहले से ही इसके समर्थन में दिख रहें थे, अब संगीतकार ए.आर रहमान भी इसके समर्थन में सामने आ गए हैं। तीनों आज ‘जल्लीकट्टू’ की मांग के साथ एकदिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेंगे। ए.आर रहमान ने कल ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी भी दी थी। उन्होंने ट्वीट पर लिखा, ‘तमिलनाडु की भावना के समर्थन के लिए मैं कल उपवास पर बैठूंगा।’ उन्होंने बाकि लोगों से भी इस आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।