(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA)
चक दे इंडिया फिल्म की एक्ट्रेस सागरिका घाटगे पिछले कुछ समय से पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के साथ ही नजर आती हैं। हाल ही में ये कपल युवराज सिंह की शादी में नजर आकर सुर्खियों में रहा था। लेकिन ऐसा लगता है कि सागरिका अपने इस रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात करने को तैयार नहीं है। इन दिनों सागरिका अपनी फिल्म 'इरादा' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में सागरिका एक पत्रकार की भूमिका में हैं. सागरिका का कहना है, 'मैं अब सिक्के के दूसरे पहलू को भी समझ पाई हूं. मुझे लगता है कि पत्रकारों के पास बहुत सारी ताकत होती है. और वो है अपनी बातें सबके सामने रखने की ताकत. इरादा मूवी 17 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर से नजर आने वाली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।