शाहरुख-आमिर की ‘दुश्मनी’ खत्म
(India)
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से दोस्ती करने के बाद अब शाहरुख एक और खान के साथ अपनी दोस्ती मजबूत कर रहे हैं। बता दें कि वो खान और कोई नहीं बल्कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हैं। शाहरुख ने ट्विटर पर अपनी और आमिर की फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा, श्25 साल से एक दूसरे को जानने के बाद अब ये हमारी पहली फोटो है। इससे पहले की आप सोचें कि ये दोनों साथ में कोई फिल्म करने वाले हैं, तो आपको बता दें कि दोनों की ये फोटो पार्टी की हैं। दरअसल, आमिर और शाहरुख दुबई में अजय बिजली के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे और वहीं दोनों ने ये सेल्फी क्लिक की है। शाहरुख की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वो फिलहाल आनंद एल राय और इम्तियाज अली की फिल्म में बिजी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म श्रईसश् भी रिलीज हुई, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। वहीं आमिर के बारे में बात करें तो वो जल्द ही श्ठग ऑफ हिन्दुस्तांश् में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ शहंशाह अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।