शाहरुख खान बनेंगे, BBC के शो मे गेस्ट
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA) बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने कुछ वक्त पहले ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'डर्क जेंटली एक टीवी सीरीज है और मुझे इस बारे में पता नहीं है, माफ करना एडम्स’। जिसके बाद इस ट्वीट ने डेविड का ध्यान शाहरूख की ओर खींचा और उन्होंने अभिनेता शाहरूख खान को शो पर स्टार गेस्ट के रूप में आने का प्रस्ताव दिया। डेविड ने ट्वीट किया- ‘यह जानना आश्चर्यजनक है कि शाहरुख, डर्क जेंटली के प्रशंसक है, आप शो के दूसरे सीजन में स्टार गेस्ट के रूप में आये’। जिसके तुरंत बाद ही शाहरूख ने आमत्रंण स्वीकार करते हुए पोस्ट किया ‘मुझे समय और जगह बता दे’, जिसके जबाब मे डेविड ने ट्वीट किया 'डन एंड डन’। BBC पर प्रसारित होने वाला यह शो डगलस एडम्स के उपन्यास पर आधारित है, तथा उपन्यास भी इसी नाम से है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।