रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने कार से ऑटो को टक्कर मारी, धनुष ने सुलझाया मामला
(Mumbai, Mumbai) अल्वारपेट यहां साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने मंगलवार को कार से एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो ड्राइवर घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही रजनीकांत के दामाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह नाराज ऑटो ड्राइवर को समझाया।मंगलवार सुबह सौंदर्या खुद कार ड्राइव करके शहर में किसी से मिलने जा रहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी दौरान उनकी कार रोड के किनारे खड़े एक ऑटो से जा टकराई। हादसे में ऑटो ड्राइवर को कुछ चोटें आईं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर ने सौंदर्या को पुलिस में केस दर्ज कराने की धमकी दी।
इसके बाद सौंदर्या ने फौरन अपनी छोटी बहन ऐश्वर्या के पति और एक्टर धनुष को फोन किया। वो फौरन मौके पर पहुंचे। धनुष ने नाराज ऑटो ड्राइवर से बातचीत की और उसे समझाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।