शेखर ने ट्विटर पर कंगना को कहा कोकिन गर्ल
(Mumbai, Mumbai) पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘रंगून’ भले ही बॉक्स ऑफिस ओंधे मुह गिरी हो मगर बॉलीवुड की जानी मानी सभी बड़ी हस्तियों ने फिल्म में कंगना की एक्टिंग की खूब तारीफ की है। तो वही फिल्म के असफल होने पर एक्टर शेखर सुमन ने ट्विटर पर बिना नाम लिए कंगना पर निशाना साधते हुए लिखा 'एक ऐक्ट्रेस अपने ऐसे स्टारडम का बोझ लादे चल रही थी, जो कि असल में था ही नहीं। अब देखिए, वह कितने शर्मनाक तरीके से नाकाम हुई है। शायद इसी को न्याय कहते हैं। शायद उसको अपने किए का फल मिला।' आपको बता दे की पिछले साल ऋतिक रोशन के साथ हुए कंगना के विवाद के समय शेखर सुमन के बेटे अध्यकयन सुमन ने कंगना पर रिलेशनशिप के दौरान गालियां देने और बदतमीजी करने का आरोप लगाए था। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला था कि कंगना एक ड्रग एडिक्ट हैं। फिल हाल शेखर सुमन इस वक्त संजय दत्त की बायोपिक फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग में व्यस्त है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।