आलिया को मर्डर की धमकी, जबर्दस्ती वसूली के लिए महेश भट्ट को आया कॉल
(Mumbai, Mumbai) महेश भट्ट और उनके परिवार को फिरौती के लिए धमकी मिली है। भट्ट को कॉल करने वालों ने उनकी वाइफ सोनी राजदान और बेटी आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी दी। ऐसा कहा जा रहा है कि कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपए की मांग की है। इस मामले में भट्ट परिवार ने जुहू पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को अरेस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कॉल करने वाले की पहचान हो गई है। यह कॉल यूपी से आया था। महेश भट्ट को ये कॉल वॉट्सऐप से आए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि पहले महेश ने इन्हें गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन बाद में उन्हें टेक्स्ट और वॉट्सऐप मैसेज भी मिले, जिनमें उन्हें धमकियों को हलके में न लेने के लिए कहा गया। बाद में फिर इसकी रिपोर्ट पुलिस को की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।