एक ही हेयर स्टाइल में दिखे, वरूण और विराट
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चूके एक्टर वरूण धवन इन दिनो एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रोमोशन में बीजी है। हाल ही में वरुण एक सैलून बाल कटवाने गएं थे, जहां वह इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से मिले और उनके साथ बैठकर उन्ही की तरह हेयर कट कराया है। जिसकी कुछ तस्वीर को वरुण ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वरुण अपने साथ हेयर कट करवाने दिया।
वरुण की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ साल 2014 मे आई फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का सिक्वल है। इस फिल्म में वरुण के साथ एक्ट्रेस आलिया भी मुख्य भुमिका में है। हँसी और मस्ती से भरी ये फिल्म होली के खास मौके पर सिनेमाघरो में रिलीज होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।