सबसे पहले ब्रिटेन की महारानी क्वीमन एलिजाबेथ देखेंगी बाहुबली 2
(Mumbai, Mumbai) इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है्, वही इस फिल्म को सबसे पहले भारतीय दर्शक नहीं देख पाएंगे। इस फिल्म को सबसे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ देखेंगी। माना जा रहा है की इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। यानी की पीएम मोदी पहले हिन्दुस्तानी हो सकते है, जिन्हें पता चलेगा कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा'।
27 अप्रैल को बकिंघम पैलेस में भारतीय और ब्रिटिश सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत की आजादी के 70 साल का जश्न मनाया जाएगा. इसी भव्य आयोजन में 'बाहुबली: द कन्क्लूजन 2' का प्रीमियर भी आयोजित होगा, इस कड़ी में द ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट भारतीय फिल्मों को दिखाएगा, जिसमें बाहुबली भी शामिल होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।