(Mumbai, Mumbai)
सुपरस्टार सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नही है यही वजह वह आज फिल्म इंडस्ट्री के हर डायरेक्टर की पहली पसंद होते है। सलमान एक ऐसे स्टार है जो किसी भी फिल्म को अपनी जबरदस्त फैन फोलोविंग के जरिए असानी से हिट बना सकते है। लेकिन लगता है सलमान की यही कामयाबी कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही है खास करके पाकिस्तान की फिल्म एक्ट्रेस को जो एक बाद एक सलमान खान के ऊपर तंज कसते जा रही है। पिछले कुछ दिनो पहले ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने सलमान को छिछोरा बताया और कहा की सलमान को तो डांस करना भी नहीं आता। अब सबा के बाद पाकिस्तानी फिल्म एक्ट्रेस रबी परिजादा ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान के ऊपर निशाना साधते हुए आरोप लगया की सलमान खान की फिल्में पाकिस्तान के यूथ को खराब कर रही हैं। सलमान की फिल्मे क्राइम को बढ़ावा देती है। साथ ही उन्होने ने बॉलीवुड की फिल्मो पर तंज कसते हुए कहा 'बॉलीवुड में हर दूसरी फिल्म क्राइम बेस्ट होती है। अब देखना दिलचस्प होगा की बॉलीवुड दंबग खान इस तीखे बयान को लेकर क्या प्रतिक्रिया देते है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।