(Mumbai, Mumbai)
सुपरस्टार संजय दत्त जेल से छुटने के बाद अब फिर से वह अपनी बायोपिक फिल्म ‘भूमि’ से फिल्मो में कमबैक कर रहे है, जिसकी शूटिंग वह ताजनगरी आगरा में कर रहे है। लेकिन लगता है की संजय की जिंदगी से विवाद कभी खत्म नही होगा। दरअसल ताजमहल के कलाकृति के पास फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग के दौरान मीडियाकर्मियो के फोटो खीचने पर विवाद हो गया जिसके बाद फिल्म की सुरक्षा में लगे संजय के बाउंसरों ने मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट के दौरान 5 पत्रकार गंभीर रुप से घायल हो गए है। विवाद जब बढा तो फिल्म की शूटिंग बन्द हो गई। जिसके बाद संजय दत्त ने मोर्चा सम्भाला और मीडियाकर्मियो से हाथ जोड़कर सार्वजनिक माफ़ी मांगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।