मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नवजोत कौर ने कहा है कि अगर सिद्धू के कॉमेडी शो करने का मामला ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के तहत आएगा तो वह शो छोड़ देंगे। उन्होंने उन अटकलों को भी खारिज किया है जिसमें सिद्धू ने शहरी विकास मंत्रालय की मांग की है। नवजोत कौर ने कहा कि सिद्धू ने बस सुझाव दिया था।
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के द कपिल शर्मा शो पर सेलिब्रिटी-जज बने रहने को लेकर एडवोकेट जनरल से अपनी राय देने के लिए कहेंगे। सिंह ने चैनल से कहा, मैं नहीं जानता कि इस मामले पर संविधान या कानून क्या कहता है। हम एडवोकेट जनरल से इस पर उनकी राय रखने के लिए कहेंगे कि क्या कोई व्यक्ति जो मंत्री है वह वो काम कर सकता है तो वह करना चाहता है।
गौरतलब है कि पंजाब में मंत्री बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि उनके एजेंडे पर पंजाब का विकास है। हालांकि, साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि कॉमेडी शो, ‘द कपिल शर्मा शो’ के लिए वो काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा था कि दिन में मंत्री का काम होगा और रात में कॉमेडी शो का काम होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।