संसद में बजट सत्र के दौरान एयर इंडिया द्वारा शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ पर बैन लगाए जाने का मुद्दा उठाया और कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को यह मामला सरकार के सामने उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा ने भी शराब पीकर फ्लाइट में अपने साथी कलाकर सुनील ग्रोवर के साथ बदसलूकी की थी, लेकिन उन पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई।
अडसुल ने कहा कि यह मामला अलग भी हो लेकिन गायकवाड़ पर पाबंदी लगाना गलत है और उन्हें विमान यात्रा से वंचित करना बिल्कुल ठीक नहीं है। इस पर केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने कहा कि गायकवाड़ एक सांसद के अलावा आम नागरिक भी है और इस देश में कानून सबके लिए बराबर है।
आपको बता दें कि गायकवाड़ ने गुरुवार को पुणे नयी दिल्ली ऑल इकानोमी फ्लाइट में सवार होने के बाद बिजनेस श्रेणी में नहीं बैठने को लेकर एयर इंडिया के 60 साल के एक अधिकारी को चप्पलों से कथित रूप से पीटा था। इस घटना के बाद प्रमुख घरेलू एयरलाइंस ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था।वहीं पिछले दिनों कपिल शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया-इंडिया की फ्लाइट में काफी बवाल मचाया था। कपिल ने अपनी टीम के साथियों के साथ ही फ्लाइट के क्रू मेंबर से भी बदतमीजी की थी। इसके बाद जब सुनील ग्रोवर ने कपिल को रोकने की कोशिश की तो कपिल उनसे ही भीड़ गए और उन्हें जूते से भी मारा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।