इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कामयाबी पर शाहरुख बोले मैंने जरूर कुछ  अच्छा किया होगा।
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इंडस्ट्री में 25 साल बिताने के बाद शाहरुख ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह आज जिस मुकाम पर हैं यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने जीवन में जरूर कुछ अच्छा किया होगा।
शाहरुख ने अपनी कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के एक नये वीएफएक्स इकाई के उदघाटन के मौके पर यह बात कही है। शाहरुख ने यह जानकारी ट्विटर पर दी है। शाहरुख ने ट्वीट किया है, 25 साल मुंबई में जिसने मुझे मेरा जीवन दिया। पहली बार आरसी वीएफएक्स नए कायार्लय का उदघाटन। मुझे लगता है कि मैंने जरूर कुछ अच्छा किया होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।