लड़की ने गाया गालियों से भरा गाना 31 लाख से ज्यादा देखा गया वीडियो
(DELHI, DELHI) गुड़गांव की र्स्टेला रोज ने गालियों से भरा गाना गाया है, इन दिनों वह गाना ऑनलाइन काफी सुना जा रहा है। हाल ही में इसकी रैंकिंग भी टॉप 17 में आई। इसी गीने की चर्चा के लिए चंडीगढ़ पहुंची र्स्टेला ने कहा कि आज के युग में कुछ छिपा नहीं है। युवा पीढ़ी खुलेआम ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करती है जो आपत्तिजनक होते हैं।

र्स्टेला ने मीडिया से बातचीत में कहा गाने का शीर्षक लड़के का नाम है लड़की उससे दुखी है और उसका नाम लेकर गाना गाती है। यह अपशब्द लगता है लेकिन है नहीं। इसलिए इस गाने को मैंने टीवी या रेडियो पर नहीं चलाया, सिर्फ ऑनलाइन ही लोगों तक रखा है। र्स्टेला ने कहा कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ कॉलेबोरेट कर रही हैं। इसमें शॉन पॉल और क्रिस ब्राउन का नाम शामिल हैं। लड़कियां क्या गालियां देकर ही आजादी दिखा सकती है इस पर र्स्टेला ने कहा कि नहीं लेकिन गाने में हालात ऐसे हैं कि वह लड़की गालियां देकर ही खुद को उस तनाव से दूर करती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।