द कपिल शो सुनील की वापसी के साथ आई एक और बड़ी खुशखबरी
(DELHI, DELHI) कपिल शर्मा शो के फैन्स के लिए एक खुशखबरी आई थी कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा में सुलह हो गई है और अब सुनील वापस से शो में लौट सकते हैं। लेकिन इस खुशखबरी के साथ ही एक और अच्छी खबर सामने आई है, जिसको सुनकर आप अपनी खुशी रोक नहीं पाएंगे।

शो के फैन्स इस लड़ाई को लेकर काफी दुखी थे। ये लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि सुनील ने शो करना ही बंद कर दिया था सुनील के साथ चंदू का किरदार निभाने वाले चंदन प्रभाकर ने भी शो छोड़ दिया था। खबरों की मानें तो सिर्फ सुनील ही नहीं बल्कि चन्दन प्रभाकर भी सभी पुरानी बातें भूलकर शो में आने को तैयार हैं। बता दें कि कपिल शर्मा 16 मार्च को अपनी पूरी टीम के साथ यात्रा कर रहे थे। उस समय उन्होंने ड्रिंक कर रखी थी जिसके बाद वो पूरी टीम पर बुरी तरह चिल्लाने लगे। फिर सुनील ने कपिल को काफी बुरा भला भी कहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।