विनोद खन्ना को कैंसर होने की अफवाह अस्पताल ने दिया ये जवाब
(India) एक्टर विनोद खन्ना की बीमार होने के बाद (कमजोर दिखने वाली) सामने आई तस्वीर वायरल होने के बाद से ही अफवाह है कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस पर कुछ भी नहीं कहने का फैसला किया।

खन्ना को 31 मार्च को मुंबई स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा वह 70 साल के हैं और उन्हें पानी की अत्यंत कमी हो गई है। उन्हें इसके चलते भर्ती कराया गया है। हम उनका पानी की कमी होने के लिए इलाज कर रहे हैं। यहां भर्ती कराये जाने से पहले यदि उन्हें कुछ और बीमारी है तो हमें इसकी जानकारी नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।