आशा पारेख ऑटोबायोग्राफी शम्मी को बुलाती थीं चाचा आज खुलेंगे कई राज
(DELHI, DELHI) अभी हाल ही में करण जौहर और ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी के जरिए अपने जीवन के कई खुलासे किए हैं। अब आशा पारेख भी अपनी ऑटोबायोग्राफी के जरिए अपनी जिन्दगी के कई खुलासे करने वाली हैं।आशा पारेख की ऑटोबायोग्राफी द हिट गर्ल आज ही सबके सामने आने वाली है। खबरों के अनुसार उनकी ऑटोबायोग्राफी को सलमान खान लॉन्च करने वाले हैं।

सलमान आशा पारेख की ऑटोबायोग्राफी आज मुंबई में लॉन्च करेंगे। ये ऑटोबायोग्राफी 260 पन्नों की होगी। ऑटोबायॉग्रफी को आशा पारेख ने लेखक खालिद मोहम्मद के साथ मिलकर लिखा है।आशा पारेख ने फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया था। इसके बाद 16 साल की उम्र में उन्हें गूंज उठी शहनाई में बतौर लीड हीरोइन के रूप में काम करने का मौका मिला लेकिन तीन दिन की शूटिंग के बाद ही आशा को निर्देशक विजय भट्ट ने मना कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।