दरअसल एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक हाल ही में आलिया सिद्धार्थ के घर पहुंची कुछ समय वहां रहने के बाद फिर जब आलिया घर के लिए निकलने लगीं तब उन्होंने अपने बॉडीगार्ड को कॉल किया जाने के लिए। आलिया ने बॉडीगार्ड को कई कॉल किए लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जबकी आलिया ने बॉडीगार्ड को पहले ही बोल दिया था कि वो सिद्धार्थ के घर के पास ही रहे। आलिया की कई कॉल्स के बाद बॉडीगार्ड ने फोन पिक किया और उन्हें लेने आया।
आलिया अपने बॉडीगार्ड को देखते ही समझ गई थीं कि उसने ड्रिंक कर रखी है। जिसे देख आलिया काफी डर गई थीं लेकिन उस समय उन्होंने बॉडीगार्ड को कुछ नहीं बोला क्योंकि उन्हें वो समय सही नहीं लग रहा था। हालांकि जैसे ही आलिया घर पहुंची उन्होंने बॉडीगार्ड को कहा कि वो ड्रिंक करके क्यों आए हैं लेकिन बॉडीगार्ड बार-बार सफाई देता रहा कि उसने ड्रिंक नहीं की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।