सामने आया सलमान की ट्यूबलाइट का पहला पोस्टर
(Mumbai, Mumbai) सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार है इसलिए सलमान ने अपने फैन्स के लिए एक तोहफा दिया है। पोस्टर में सलमान की पीठ नजर आ रही है। पोस्टर पर लिखा है क्या तुम्हे यकीन है। इस पोस्टर में सलमान ने जैकेट और टोपी पहन रखी है साथ ही उन्होंने एक स्लिंग बैग टांग रखा है।

बता दें कि निर्माताओं ने कल फिल्म का एक छोटा टीजर जारी किया था जिसमें कुछ छोटे बच्चों की आवाजें थी। फिल्म का निर्देर्शन कबीर खान ने किया है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ चीनी एक्ट्रेस जू जू लीड रोल में हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।