हेमा मालिनी-धर्मेंद्र के घर आने वाली है बड़ी खुशी
(DELHI, DELHI) धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी के घर जल्द ही खुशी आने वाली है। दरअसल दोनों एक बार फिर नाना-नानी बनने वाले हैं। खबरों की माने तो ईशा देओल प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं ईशा देओल की प्रेग्नेंसी की खबर हेमा मालिनी की किताब 'बेयोंड द ड्रीम गर्ल' के राइटर कमल मुखर्जी ने दी है।

बता दें ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से 29 जून 2012 में शादी की थी। खबरों की मानें तो ईशा इस साल के अंत में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।