बाहुबली 2 मूवी रिव्यू
(Mumbai, Mumbai) यह फिल्म भले ही बाहुबली 1 की सीक्वल है लेकिन इसकी कहानी पहले हिस्से का प्रीक्वल ज्याद है। आगे की काफी कहानी पहले हिस्से में बताई जा चुकी है। इस फिल्म में अमरेंद्र बाहुबली के पिता के बारे में पता चलता है, जो महिष्मति के राजा बनने वाले थे। इसके बाद कहानी अमरेंद्र बाहुबली और देवसेना (अनुष्का शेट्टी) की प्रेम कथा के इर्द-गिर्द घूमती है

फिल्म के दृष्य इतने खूबसूरत हैं कि आप देखते रह जाएं। पार्ट-2 द कन्क्लूज़न पहले पार्ट की लेगसी को अपने कंधों पर कैरी करती है और हीरोइजम का दर्जा काफी बढ़ा देती है। बाहुबली को ताकत और हिम्मत के सिम्बल के रूप में गढ़ा गया है इसलिए आप उस कैरक्टर को उसी तरह से देखना चाहते हैं। प्रभास ने पिता और पुत्र दोनों की भूमिकाओं को बहुत अच्छे से निभाया है। खास बात यह कि यह पार्ट उस सवाल का जवाब आखिरकार दे देगा जो सबको सालभर से परेशान किए हुए है। यानी कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।