बाहुबली-2:राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी से पूछा, क्यों ठुकराया शिवगामी का रोल
(DELHI, DELHI) फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा श्रीदेवी से पूछा है कि उन्होंने फिल्म बाहूबली-2 क्यों नहीं की,ब्लॉकबस्टर बाहूबली-2 में शिवगामी का किरदार पहले श्रीदेवी को ऑफर किया गया था।रामगोपाल ने ट्वीट किया, मुझे हैरानी है कि श्रीदेवी ने बाहुबली-2 फिल्म क्यों नहीं की? यह एक शानदार फिल्म है और श्रीदेवी के करियर की सबसे मशहूर फिल्म साबित हो सकती थी। रामगोपाल ने दूसरा ट्वीट किया अगर श्रीदेवी बाहुबली-2 का हिस्सा बनती तो उनके किरदार की प्रभाष से भी ज्यादा सराहना होती। यह उनकी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के बाद उनकी अगली फिल्म होती। शिवगामी के किरदार के लिए राजामौली पहली पसंद श्रीदेवी थी। फिल्म में यह किरदार एक्‍ट्रेस राम्‍या कृष्‍णन ने निभाया है। खबरों में कहा जा रहा है कि राजामौली ने जब श्रीदेवी को इस रोल के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने इसके लिए 6 करोड़ रुपये मांगे थे। राजामौली इतनी बड़ी रकम देने को तैयार नहीं हुए। फिर ये रोल एक्‍ट्रेस राम्‍या को दे दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।