बिग बॉस मे सलमान और अमिताभ मे सलमान की होस्टिंग ज्यादा अच्छी और ईमानदार- कमल हासन
(DELHI, DELHI) साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी है कि वो बिग बॉस के तमिल वर्जन के जरिए टीवी डेब्यू करेंगे। उन्होंने कहा मैंने अभी तक कई फिल्मों के जरिए लोगों को एंटरटेन किया है, लेकिन अभी तक टीवी शो में होस्ट करने का मौका नहीं मिल पाया। मैं अब टीवी शो करके एक नया अनुभव लेना चाहता हूं। हिंदी टेलिविजन में सलमान खान बिग बॉस को होसेट कर चुके हैं और शायद बहुत ही कम लोग जानते होंगे सलमान से पहले बिग बी भी बिग बॉस को होस्ट कर चुके हैं। जिस पर कमल ने अपना चौंकाने वाला बयान दिया है। कमल ने कहा कि उन्होंने बिग बॉस सलमान और अमिताभ दोनों को होस्ट करते हुए देखा है लेकिन उन्हें सलमान की होस्टिंग ज्यादा अच्ची और ईमानदार लगी। उन्होंने आगे कहा कि वो भी सलमान जैसा ही कुछ करना चाहते हैं, लेकिन वो थोड़ा अलगद होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमल का शो बिग बॉस 8 जून से शुरू होगा और इसे विजया टीवी पर दिखाया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।