(DELHI, DELHI)
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म मुन्ना माइकल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ निधी अग्रवाल लीड रोल में हैं। निधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक निधी से जबरदस्ती घर खाली करवाया गया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उन्हें घर से बाहर निकाले जाने की वजह उनका सिंगल स्टेटस बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक निधी, बांद्रा के एक घर में कॉलेज फ्रेंड के साथ रह रही थी। लेकिन सोसाइटी को उनका सिंगल होना और उनका प्रोफेशन पसंद नहीं था, जिस वजह से एक्ट्रेस को घर छोड़ने को कह दिया गया। निधी ने एक अखबार से बात करते हुए कहा कि वो पिछले काफी समय से अपने दोस्त के साथ फ्लैट में रह रही थी, लेकिन अब उनसे जबरदस्ती ये फ्लैट खाली कराया गया है। फिलहाल वो मुंबई में अपने लिए एक नया घर ढूंढ़ रही हैं। निधी की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो 21 जुलाई को उनकी फिल्म रिलीज होगी। फिल्म में टाइगर और निधी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम रोल में नजर आएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।