(DELHI, DELHI)
पर्दे पर मां के किरदार के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रीमा लागू दुनिया को अलविदा कह गईं। रीमा लागू का निधन 59 साल की उम्र में 18 मई तड़के 3 बजकर 15 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आज दोपहर 2 बजे ओशिवरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रीमा लागू हिन्दी के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। रीमा लागू सलमान खान की कई फिल्मों में उनकी मां का किरदार मिभा चुकी हैं। रीमा ने फिल्म मैंने प्यार किया,आशिकी,साजन,हम आपके हैं कौन,वास्तव,कुछ कुछ होता है, हम साथ साथ हैं जैसी कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।