(DELHI, DELHI)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इस साल कान फिल्म महोत्सव में रेड कारपेट पर उतरने की तैयारी में हैं लेकिन उनका मानना है कि वह इस स्थिति में नहीं हैं कि दीपिका पादुकोण को सलाह दे सकें। दीपिका फ्रैंच रिवेरा की अपनी तैयारी में लगी हुयी हैं। सोनम, दीपिका और ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल फिल्म महोत्सव में रेड कारपेट पर उतरने वाली है। दीपिका को कोई सलाह देने संबंधी एक सवाल के जवाब में सोनम ने मीडिया को बताया,मैं उम्मीद करती हूं कि उसके पास एक अच्छा समय है। मुझे नहीं लगता है कि मुझे किसी को सलाह देने की जरूरत है जो पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में शिरकत कर चुकी हैं। मैं सिर्फ अपने आप में विश्वास करती हूं। सोनम ने भी बताया कि कान को लेकर इस बार उन्होंने काफी तैयारी नहीं की है। सोनम की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो जल्द ही वो फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी लीड रोल में होंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।