(DELHI, DELHI)
बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन ने अपने पति डिनो लालवानी के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। लीजा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी। बच्चे का जन्म बुधवार को हुआ। उन्होंने अपने बेटे का नाम जैक लालवानी रखा है। उन्होंने बच्चे को गोद में लिए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के सामने अपने पति के साथ खड़ी हैं। लीजा ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा कि जैक का जन्म 17 मई को 2017 को हुआ। लीजा एक सफल मॉडल हैं। वह 'आयशा','हाउसफुल 3', 'क्वीन' और 'द शौकीन्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लीजा हेडन ने 29 अक्टूबर, 2016 को अपने प्रेमी डिनो लालवानी से शादी की थी। लीजा और डिनो पिछले एक साल से डेटिंग कर रहे थे। लीजा के पति डिनो पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश उद्यमी गुल्लू लालवानी के बेटे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।