ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर छा गया, यूट्यूब पर कुछ ही घंटों में इसके व्यूज 30 लाख के पार पहुंच गया। आगे की स्लाइड में जानें क्या होगी इसमें शाहरुख खान की भूमिका...फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख दिखे और पलक झपकते ही गायब भी हो गए। उनके किरदार को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म के अनाउंस होने के समय से ही शाहरुख इस फिल्म को लेकर कुछ ट्वीट करते रहे हैं, लेकिन ट्रेलर से पहले किसी को नहीं पता था कि वो इस फिल्म में नजर भी आएंगे। किंग खान फिल्म में कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे।
ट्रेलर लॉन्च होने से पहले सलमान खान ने एक ट्वीट किया था, 'कर लो यकीन, ट्यूबलाइट ट्रेलर रात में 9 बजे आएगा।' इसके साथ उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया था, जिसपर लिखा था क्या तुम्हें यकीन है? कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में 'यकीन' शब्द का खास महत्व नजर आएगा। फिल्म के ट्रेलर में इससे जुड़े कई डायलॉग्स आप सुनेंगे।
ओम पुरीः अगर इंसान के दिल में यकीन हो, तो वो चट्टान भी हिला सकता है।
लक्ष्मणः तो मुझे और यकीन कहां मिलेगा? खूब सारा यकीन..मैं अपने यकीन से भरत को वापस लेकर आऊंगा।
लक्ष्मणः मेरा भाई जरूर वापस आएगा, बस मुझे ये जंग रोकनी होगी।
ट्रेलर देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक कीजिये -https://www.youtube.com/watchv=PGQRNKHJwH4
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।