(DELHI, DELHI)
रणवीर सिंह आगामी फिल्म 'पद्मावती' के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। रणवीर के एक करीबी सूत्र ने कहा कि रणवीर चिकित्सा सहायता लेने के कुछ देर बाद शूटिंग के लिए सेट पर लौट आए। सूत्रानुसार घटना गुरुवार को फिल्म के सेट पर हुई। रणवीर को सिर पर चोट लगी थी। फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग में रणवीर इतना मशगूल थे कि उन्हें चोट का अहसास ही नहीं हुआ। सिर से खून निकलने के बाद उन्हें इसकी खबर लगी। सूत्र ने कहा, रणवीर को प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी गई और उसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से चिकित्सा सहायता लेने के बाद रणवीर शूटिंग के लिए सेट पर लौट आए। रणवीर ने अपनी शूटिंग पूरी की। फिल्म'पद्मावती' में रणवीर को अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निदेर्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।