(DELHI, DELHI)
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया बेन यानी दिशा वकानी के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा जल्द ही मां बनने वाली हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से दिशा शूटिंग पर नहीं आ रही थीं फिर इसी बीच ये खबर आई की दिशा प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंसी की वजह से दिशा कुछ समय के लिए शूटिंग नहीं कर पाएंगी। दिशा ने पिछले साल ही चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पांड्या से शादी की थी। दोनों का ये पहला बच्चा होगा। बता दें कि दिशा अपने रियल नाम से ज्यादा 'दया बेन' के नाम से ज्यादा पॉपुलर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।