(DELHI, DELHI)
आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी हॉलीवुड मूवी "बेवॉच", "बेवॉच" प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म है। बेवॉच में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। प्रियंका फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 'बेवॉच' के डायरेक्टर सेथ गॉर्डोन हैं। यह फिल्म पैरामाउंट पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। बेवॉच टीवी सीरीज के बाद बनाई जा रही एक्शन कॉमेडी फिल्म है। प्रियंका ने फिल्म में अपने किरदार विक्टोरिया के बारे में बताया था कि वह बहुत ही बुरी और चालाक लड़की है। मैं और विक्टोरिया बहुत अलग हैं। फिल्म में प्रियंका एक्टर ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी हॉलीवुड में भी प्रियंका ने जलवा बिखेर रखा है। उन्हें 'क्वांटिको' के लिए दूसरा पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड मिला चुका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।