डॉ. गुलाटी ने थामा कृष्णा का हाथ, कपिल शर्मा पड़े अलग-थलग
(DELHI, DELHI) कपिल शर्मा के साथ हुए विवाद के बाद डॉ. गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर ने उनका शो छोड़ दिया था और अब हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रोवर ने कपिल के राइवल कहे जाने वाले कृष्णा अभिषेक के साथ हाथ मिला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रोवर जल्द ही कृष्णा के साथ एक नए शो की प्लानिंग कर रहे हैं। इस शो में कृष्णा के साथ ग्रोवर, अली असगर, चन्दन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा भी साथ नजर आ सकते हैं।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक सोनी जल्द ही अपना एक नया शो लेकर आने वाला है, जिसमें कृष्णा हिस्सा लेंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अली असगर ने कपिल विवाद के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी थी। अली ने कहा था, 'जो हुआ वो बहुत ही गलत हुआ, ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए था। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था। एक समय आता है जब आपको कुछ फैसले लेने पड़ते हैं। मैं शो और स्टेज को काफी मिस करता हूं। हम एक टीम की तरह हर वक्त साथ थे। कुछ क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से मैनें शो छोड़ा। मुझे ऐसा लग रहा था कि वहां मेरे करेक्टर का कोई स्कोप नहीं था। अली ने ये भी कहा था कि उनके और कपिल के बीच कोई मतभेद नहीं है। अली ने कहा, 'मुझे उनसे किसी तरह की शिकायत क्यों होगी? हमारे बीच केवल प्रोफेशनल तौर पर थोड़ी सी दिक्कत हुई है। मुझे पर्सनली उनसे कोई दिक्कत नहीं है। मैनें कपिल से काफी कुछ सीखा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।