सीमा ने ये भी बताया कि ओम पुरी अपने रोल को लेकर कापी उत्साहित थे। सीमा ने कहा, ओम अपने गेटअप को लेकर काफी सीरियस थे। वो हमेशा मुझसे पूछते थे कि वो कैसे लग रहे हैं। हम दोनों को ही लगता था कि ओम का लुक स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आजाद जैसा लगता था।
बता दें कि ओम पुरी ने दो शादी की थी। उनकी पहली पत्नी सीमा कपूर थीं, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच कुछ अनबन होने लगी और दोनों ने तलाक ले लिया। जिसके बाद ओम ने नंदिता पुरी से शादी की जिनसे उन्हें बेटा इशान है। लेकिन कुछ समय बाद नंदिता से भी उनका रिश्ता टूट गया। जिसके बाद ओम पुरी काफी अकेले पड़ गए थे, जिस वजह से वो वापस अपनी पहली पत्नी सीमा के साथ रहने लगे। अपने आखिरी समय पर भी ओम सीमा के साथ रहते थे। तो शायद यही वजह है कि सीमा आज भी ओम को बहुत मिस करती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।