रागदेश फिल्म की कहानी ब्रिटिश इंडियन आर्मी के उन तीन अफसरों की कहानी है जिनका कोर्ट मार्शल हुआ था और इस केस की ट्रायल लाल किले में हुई थी। इस वजह से इस ट्रायल को रेड फोर्ट ट्रायल के नाम से भी जाना जाता है। इस केस में नामित अफसर थे कर्नल प्रेम सहगल, मेजर जनरल शाह नवाज खान और कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लो। उस दौर के नामी वकील सर तेज बहादुर सप्रू और अन्य ने इस केस में नॉमिनेटेड अफसरों का केस लड़ा था। फिल्म में कुणाल कपूर सहित अमित साध और मोहित मारवाह मुख्य किरदार में नजर आएंगे। आपको बता दें पिछले हफ्ते ही फिल्म का टीजर पोस्टर जारी किया गया था। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।