कब सुलझेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'नीरजा' का आय की हिस्सेदारी का विवाद, जानिये पूरा मामला!
(DELHI, DELHI) एयरहोस्टेस नीरजा भनोट की बहादुरी पर बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'नीरजा' से होनी वाली आय की हिस्सेदारी का विवाद सुलझ नहीं सका है। निर्माता के साथ विवाद का निपटारा न होने पर नीरजा के परिवार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। नीरजा के परिवार का आरोप है कि प्रतिवादी पक्ष उन्हें फिल्म की आय के 10 फीसद देने के वादे को पूरा नहीं कर रहा है। नीरजा के परिवार ने विवाद सुलझाने के लिए पंच की नियुक्ति की मांग की है। संभव है कि इस याचिका पर छुट्टियों के बाद जुलाई में सुनवाई हो।

बता दें, चंडीगढ़ में रहने वाली नीरजा 5 सितंबर 1986 को मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे पैन एम फ्लाइट 73 के अपहृत विमान में यात्रियों की सुरक्षा करते हुए आतंकियों की गोलियों का शिकार हो गईं थीं। उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत उन्हें भारत सरकार ने शांति काल के अपने सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया। उन्हें पाकिस्तान सरकार और अमेरिकी सरकार ने भी अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया । कराची एयरपोर्ट पर हुई इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई थी और 150 लोग घायल हुए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।