बॉलीवुड: वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं संजय दत्त की पत्नी मान्यता, स्विमसूट में फोटोज़ हुयी अपडेट
(DELHI, DELHI) संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त इन दिनों यूरोप के अलग-अलग देशों इटली, फ्रांस की सैर कर रही हैं. इस वेकेशन के दौरान मान्यता के जुड़वां बच्चे बेटी इकरा और बेटा शहरान मौजूद हैं. 'भूमि' और 'साहेब बीवी और गैंगस्‍टर 3' जैसी फिल्मों में व्यस्त संजय दत्त, अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर फैमिली के साथ एन्जॉय करने पहुंच गए हैं. इस वेकेशन के अपडेट्स मान्यता इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स को दे रही हैं. गुरुवार सुबह उन्होंने स्विमसूट में अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें मान्यता पूल से बाहर निकलती दिख रही हैं. बैकगाउंड में फ्रेंच रिवरा की खूबसूरती साफ नजर आ रही है.

गौरतलब है कि संजय दत्त ने तीन शादियां की है. पहली पत्नी ऋचा शर्मा के निधन और दूसरी पत्नी रिया पिल्लाई से तलाक लेने के बाद, संजय दत्त ने मान्‍यता से साल 2008 में शादी की थी. दोनों की उम्र में करीब 20 साल का अंतर है. संजय दत्त जहां 57 साल (29 जुलाई, 1959) के हो चुके हैं तो वहीं मान्यता की उम्र महज 37 साल (22 जुलाई, 1979) है. मान्‍यता सिर्फ अपने बच्‍चों के साथ ही नहीं, बल्कि संजय दत्‍त की पहली पत्‍नी की बेटी त्रिशाला दत्‍त के साथ भी क्‍वालिटी टाइम बिताते हुए देखी गई हैं.

बता दें कि साल 2003 में प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में मान्यता ने एक आइटम सॉन्ग 'अल्हड़ जवानी' में काम किया था. इसी के बाद मान्यता को बॉलीवुड में पहचान मिली. मान्यता जब बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया था. हालांकि, 'गंगाजल' में काम करने के बाद प्रकाश झा ने ही उन्हें नया स्क्रीन नाम मान्यता दिया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।