बॉलीवुडलाइफ की एक खबर के अनुसार, शहर में होने के बावजूद रवि तेजा और उनके परिवार से कोई भी भरत को अंतिम श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा था. दरअसल, पूरा परिवार इस घटना से इतने शॉक में था कि उनको कुछ समझ ही नहीं आया. अंतिम संस्कार के लिए बस रवि के छोटे भाई रघु ही पहुंचे थे. बी भरत राज 45 साल के थे. पुलिस घटनास्थल पर 5-6 मिनट के भीतर ही पहुंच गई थी. भरत की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. कार इतनी बुरी तरह नष्ट हुई थी कि शव को कार से बाहर निकालने में पुलिस को 45 मिनट का समय लग गया. भरत की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ओसमानिया जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया.
राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एम महेश ने कहा, हमें अभी पता लगाना है कि वो नशे में थे या नहीं. लेकिन वो तेज गति में गाड़ी चला रहे थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरी ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है.रवि तेजा की तरह भरत भी एक्टर थे और उन्होंने 'आ मुगुरू' और 'जंप जीलानी' जैसी फिल्मों में काम किया था.
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।